‘सलार’ मूवी : देवा और वर्धा की बेमिसाल दोस्ती नजर आई, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 500 Cr का आंकड़ा पार किया

WhatsApp Channel Join Us

प्रभास स्टारर फिल्म ‘सलार’ 22 दिसंबर को रिलीज हुई है। प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। ऐसे में मेकर्स ने सलार फिल्म का एक नया एक्शन प्रोमो रिलीज किया है। इस प्रोमो में देवा (प्रभास) और वर्धा (पृथ्वीराज) की दोस्ती को दिखाया गया है।

सलार USA में इस साल सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली भारतीय फिल्म है।

सलार USA में इस साल सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली भारतीय फिल्म है।

प्रोमो के शुरुआत में वर्धा अपने दोस्त देवा से सवाल पूछते नजर आते हैं- वहां दोस्त बनाए क्या? इस पर देवा का जवाब होता है, हां। वे अपनी गर्लफ्रेंड का भी जिक्र करते हैं। दोनों के बीच इस तरह की बातचीत फैंस को भी काफी अच्छी लग रही है। 26 सेकंड का ये प्रोमो वर्धा और देवा के बीच की दोस्ती की कहानी बयां करता है। फिल्म में दोनो साथ मिलकर तोड़-मरोड़ कर खानसार की दुनिया को जीतते नजर आते हैं।

फैंस को भी प्रोमो पसंद आया
प्रभास स्टारर ‘सलार’ का ये एक्शन प्रोमो फैंस को भी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा- ये रोंगटे खड़े कर देने वाला प्रोमो है। वहीं दूसरे यूजर ने प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन के बॉन्ड की तारीफ की। होम्बले फिल्म्स ने ये वीडियो अपने ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया है। बता दें, सलार इस साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी।

सोशल मीडिया पर लोगों को प्रोमो पसंद आ रहा है।

‘सलार’ सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म बनी

  • सिर्फ कलेक्शन ही नहीं बल्कि एडवांस बुकिंग के मामले में भी प्रभास की सलार ने शाहरुख की डंकी को पीछे छोड़ दिया था।
  • सलार USA में इस साल सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली भारतीय फिल्म है।
  • भारत में एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म ने लगभग 49 करोड़ का बड़ा कलेक्शन किया है।
  • सलार की एडवांस बुकिंग की कमाई का आंकड़ा भी बॉक्स ऑफिस पर एक दिन पहले रिलीज हुई शाहरुख स्टारर डंकी की ओपनिंग कलेक्शन से ज्यादा है। भारत में एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म ने लगभग 49 करोड़ का बड़ा कलेक्शन किया है।

क्या है फिल्म की कहानी
KGF की तरह सलार की कहानी भी एक काल्पनिक दुनिया से शुरू होती है। अमेरिका से लौटी आध्या (श्रुति हासन) का जीवन खतरे में है। आध्या भागकर एक महिला के घर छिप जाती है। वो महिला देवा यानी प्रभास की मां होती है। देवा उसे गुंडों से बचाता है।

कहानी सेकेंड हाफ में ‘खानसार’ की दुनिया में जाती है। खानसार एक ऐसी जगह है, जहां के लोग एक अलग दुनिया बनाकर रहते हैं। वे अपने आप को देश का हिस्सा नहीं मानते। उनकी खुद की आर्मी होती है। अंग्रेज भी उनके सामने घुटने टेंक देते हैं। आजादी के बाद वहां पर राजा का शासन हो जाता है।
राजा के मरने के बाद सिंहासन की लड़ाई शुरू होती है। पृथ्वीराज ने वर्धा की भूमिका निभाई है। वो शहर के राज्यपालों में से एक है और राजा बनना चाहता है। हालांकि जब उसे उखाड़ फेंकने के लिए तख्तापलट किया जाता है, तो वर्धा अपने पुराने दोस्त देवा (प्रभास) से मदद मांगता है।
ये भी पढ़ें..
सलार का वर्ल्डवाइड आंकड़ा ₹500 करोड़ पार:डंकी ने दुनियाभर में ₹310 करोड़ कमाए; ट्रेड एक्सपर्ट बोले- दोनों फिल्मों ने एक-दूसरे को नुकसान पहुंचाया

यह भी पढ़ें :17 साल की उम्र में पैर काटने पड़े: घर वालों पर बोझ नहीं बनना चाहती थीं सुधा चंद्रन, पिता से कही थी मरने की बात

Google News

Leave a comment

Exit mobile version