Priyanka’s mother Madhu Chopra praised her son-in-law | प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने की दामाद की तारीफ: बोलीं- निक जैसा दामाद पाकर खुद को भाग्यशाली मानती हूं

WhatsApp Channel Join Us

!

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपने दामाद निक जोनस की तारीफ की है। उन्होंने बताया कि दोनों एक दूसरे को काम में बहुत सपोर्ट करते हैं। जब प्रियंका काम के सिलसिले में बाहर रहती हैं तो निक बेटी मालती का ध्यान रखते हैं। मैं उन्हें दामाद के रुप में पाकर खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि प्रियंका मां बनने की जिम्मेदारी को मुझसे बेहतर तरीके से निभा रही हैं, वो बहुत अच्छी मां हैं। उन्होंने कहा मैं दादी बनकर बहुत खुश हूं।

मालती मैरी चोपड़ा जोनस के बारे में बात करते हुए मधु ने उन्हें ‘डार्लिंग’ कहा, साथ ही कहा- दादी बनना मेरे लिए एक सपना सा था। मैं बहुत खुश हूं कि उन्होंने मेरी इच्छा पूरी की।’ मालती सबकी लाडली हैं। मेरा पूरा जीवन अब उसके अंदर और उसके आसपास घूमता है।

मधु चोपड़ा ने प्रोडक्शन हाउस के बारे में बात करते हुए कहा- हमने अपने प्रोडक्शन से दो सक्सेसफुल फिल्में बनाई हैं। प्रियंका से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने कहा कि हमारा स्टूडियो इंटरनेशनल लेवल पर चला गया है, उसका कारण बेटी प्रियंका हैं। क्योंकि अब वो अमेरिका चली गई हैं। हालांकि, अब वो कुछ नई प्लानिंग करने के बारे में सोच रही हैं।

प्रियंका और निक की शादी के वेन्यू पर ही खर्च हुए थे 4 करोड़
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। शादी के लिए जोधपुर का ताज उम्मेद भवन पैलेस 4 करोड़ रुपए में बुक किया गया था। राजस्थान में हुई शादी के फंक्शन 29 नवंबर से शुरू होकर 3 दिसंबर तक चले थे। 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज और 3 दिसंबर को क्रिश्चियन तरीके से शादी हुई थी।

प्रियंका-निक की लव स्टोरी
सितंबर 2016 में पहली बार निक ने ट्विटर पर प्रियंका को मैसेज भेजा था। फिर 2017 में प्रियंका और निक को डिजाइनर राल्फ लॉरेन ने मेट गाला में इनवाइट किया था। इससे पहले ये दोनों एक ड्रिंक पार्टी में न्यूयॉर्क में मिले थे। इस मुलाकात के बाद प्रियंका ने निक को अपने घर पर बुलाया था। तीसरी डेट में निक समझ गए कि प्रियंका ही वह लड़की है जिससे वह शादी करना चाहते थे। इसके बाद उन्होंने प्रियंका को प्रपोज किया था और फिर दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

Source link

Google News

Leave a comment