jhanvi kapoor की स्पीड डायल पर हैं Shikhar Pahadia: गलती से KWK में रूमर्ड बॉयफ्रेंड को लेकर खुलासा किया, बहन khushi kapoor ने भी सीक्रेट्स रिवील किए

WhatsApp Channel Join Us

करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ सीजन 8 में इस बार jhanvi kapoor बहन खुशी कपूर के साथ नजर आएंगी। करण जौहर ने शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। प्रोमो में जान्हवी अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को शिखू कहती नजर आईं। उन्होंने ये भी रिवील किया कि शिखर उनके फोन की स्पीड डायल पर टॉप 3 में हैं। बहन खुशी कपूर ने भी जान्हवी और परिवार से रिलेटेड राज खोले। शो का ये एपिसोड 4 जनवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दिखाया जाएगा।

KWK शो में जान्हवी बहन खुशी कपूर के साथ।

KWK शो में जान्हवी बहन खुशी कपूर के साथ।

jhanvi kapoor की स्पीड डायल पर Shikhar Pahadia हैं

नए साल के खास मौके पर आज करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ‘कॉफी विद करण’ शो की झलक शेयर की। शो के प्रोमो की शुरुआत में ही जान्हवी और खुशी कपूर मस्तीभरे अंदाज में नजर आईं। एक गेम के दौरान करण जान्हवी से उनके फोन की स्पीड डायल पर सवाल करते हैं। इस पर जान्हवी टॉप 3 लोगों के नाम बताते हुए कहती हैं- पापा (बोनी कपूर), खुशु (बहन खुशी कपूर) और शिखू (रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया)। इसके बाद जान्हवी पल भर के लिए शॉक रह जाती हैं कि उन्होंने पब्लिक्ली शिखर का नाम ले लिया। हालांकि जान्हवी के एक्सप्रेशन देखकर ये साफ पता लगता है कि उन्होंने गलती से शिखर का नाम लेकर लोगों को बता दिया कि शिखर उनके बॉयफ्रेंड हैं। बता दें, जान्हवी और शिखर को अक्सर पार्टी या रेस्टोरेंट में साथ देखा गया है। तकरीबन 1 महीने पहले ये दोनों उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर भी साथ गए थे।

जान्हवी शिखर पहाड़िया के साथ महाकालेश्वर मंदिर गई थीं।

Khushi Kapoor ने भी मजेदार जवाब दिए

प्रोमो में जब करण ने खुशी से पूछा कि ऐसा कहा जा रहा है कि आप वेदांग रैना को डेट कर रही हैं? इस पर खुशी ने शर्माते हुए कहा- आपको फिल्म ‘ओम शांति ओम’ का वो सीन याद है, जहां अवार्ड्स के लिए आए स्टार्स से सवाल-जवाब किए जाते हैं। जब उनसे ओम के बारे में पूछा जाता है तो वे कहते हैं- ‘ओम और मैं सिर्फ अच्छे दोस्त हैं’। आपके वेदांग रैना के सवाल का मेरा भी यही जवाब होगा। बता दें, इस साल 7 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर खुशी, सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, वेदांग रैना की ‘द आर्चीज’ रिलीज हुई। जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने ठीक-ठाक परफॉर्म किया।

जान्हवी कपूर ने तीन लोगों को डेट किया है

जान्हवी कपूर ने अनिल कपूर की भी मिमिक्री करके दिखाई। प्रोमो में एक फन सेगमेंट के दौरान खुशी से कुछ दिलचस्प सवाल किये गए। उनसे तीन लड़कों के नाम बताने को कहा गया, जिन्हें जान्हवी ने डेट किया है। जान्हवी ने मजाक में अपनी बहन को चेतावनी देते हुए कहा कि मैने केवल तीन लोगों को ही डेट किया है और खुशी को उस नंबर पर कायम रहना चाहिए। खुशी इस सवाल के जवाब में हिचकिचाईं और कहा कि ये एक ट्रिकी सवाल है।

जान्हवी ने खुशी को डेटिंग के बारे में सलाह दी
करण जौहर ने जान्हवी से पूछा कि अगर खुशी को अनन्या पांडे के साथ काम करना हो तो वे अपनी बहन को क्या सलाह देंगी। इस पर जान्हवी ने हंसते हुए जवाब दिया- बस ये सुनिश्चित करें कि आप उसी सेम लड़के को पसंद ना करें। बता दें, जान्हवी और अनन्या दोनों ईशान खट्टर को डेट कर चुकी हैं। जान्हवी ने अपना डेब्यू ईशान खट्टर के साथ 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘धड़क’ से किया था। वहीं अनन्या पांडे और ईशान खट्टर 2020 की फिल्म ‘खाली पीली’ में साथ नजर आए थे।

जान्हवी इस साल फिल्म ‘देवरा’ से अपना साउथ डेब्यू करेंगी।

जान्हवी और खुशी के आने वाले प्रोजेक्ट्स
जान्हवी इस साल फिल्म ‘देवरा’ से अपना साउथ डेब्यू करेंगी। 300 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में जूनियर NTR लीड रोल में होंगे। फिल्म के डायरेक्टर कोराताला शिवा हैं। ‘देवरा’ 5 अप्रैल को रिलीज होगी। वहीं खुशी कपूर सैफ अली खान के बेटे इब्राहम के साथ एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में नजर आएंगी। ये फिल्म करण जौहर के बैनर तले ओटीटी पर रिलीज होगी।

Google News

Leave a comment

Exit mobile version