सोनाक्षी सिन्हा और बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल का वीडियो वायरल: सलमान खान की बर्थडे पार्टी में ‘चिंता ता ता’ सॉन्ग पर कपल नाचते दिखे

WhatsApp Channel Join Us

एक्ट्रेस  सोनाक्षी सिन्हा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सोनाक्षी और उनके ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ‘चिंता ता ता’ गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस की डांस वीडियो म्यूजिशियन साजिद खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- हाहाहा मेरी रॉकस्टार सोनाक्षी और जहीर के साथ डांस करने में बहुत मजा आया। ग्रेट टाइम भाई की पार्टी..चिंता ता ता सॉन्ग।।

सलमान खान की बर्थडे पार्टी का वीडियो है

बता दें सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाया। ये पार्टी किसी और की नहीं बल्कि सलमान की बर्थडे पार्टी थी। पार्टी में भाई जान के सभी करीबी दोस्त नजर आए। वहीं सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा से सलमान के बहुत अच्छे संबंध हैं। इसी के चलते एक्ट्रेस उनकी पार्टी में नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस पिंक आउटफिट में नजर आ रही हैं, वहीं इकबाल कैजुअल लुक में दिखे।

दो साल पहले सोनाक्षी-जहीर ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था

बता दें दो साल पहले जहीर ने सोनाक्षी के साथ एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में ‘आई लव यू’ लिखते हुए जहीर ने सोनाक्षी के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया। वहीं सोनाक्षी ने भी रिलेशनशिप की कंफर्मेशन देते हुए लिखा- थैंक्यू…लव यू…अब मैं तुम्हें मारने आ रही हूं।

इसी बीच जहीर इकबाल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड करने लगे हैं। सोनाक्षी के फैंस जहीर के बारे में जानना चाहते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कौन हैं जहीर इकबाल?..

कौन हैं जहीर इकबाल?

जहीर इकबाल का जन्म 10 दिसंबर, 1988 में मुंबई में हुआ था। जहीर ज्वैलर्स की फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं । इनके पिता इकबाल रत्नासी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के दोस्त हैं। इसी वजह से सलमान ने जहीर को 2019 में फिल्मों में लॉन्च भी किया था। उनकी डेब्यू फिल्म का नाम ‘नोटबुक’ था। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म ‘टीचर्स डायरी’ का अडॉप्शन थी। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।

जहीर का 2 एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है नाम

सोनाक्षी के साथ रिलेशनशिप से पहले जहीर का नाम 2014 में आई फिल्म ‘लेकर हम दीवाना दिल’ फेम दीक्षा सेठ के साथ जोड़ा गया था। इसके बाद जहीर का नाम सना सईद के साथ जुड़ा। सना फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में नजर आ चुकी हैं। हालांकि जहीर ने कभी इसके बारे में खुलकर बात नहीं की है।

2010 में की थी करियर की शुरुआत

सोनाक्षी ने 2010 में सलमान की फिल्म ‘दबंग’ से अपने करियर की शुरूआत की थी। उसके बाद वो ‘राउडी राठौर’, ‘दबंग 2’, ‘लुटेरा’, ‘बुलेट राजा’, ‘हॉलिडे’, ‘तेवर’, ‘अकीरा’, ‘कलंक’, ‘खानदानी शफाखाना’, ‘दबंग 3’, ‘मिशन मंगल’, जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सोनाक्षी, फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में दिखी थीं, जिसमें अजय देवगन, शरद केलकर, नोरा फतेही थे। वो आखिरी बार फिल्म ‘काकूडा’ और ‘डबल एक्सएल’ में नजर आईं थी। डबल एक्सल में उनके साथ एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें: सुजैन खान और अर्सलान गोनी घर पर भूले पासपोर्ट, यूजर्स ने किया ट्रोल, बोले- मोए मोए हो गया, बॉयफ्रेंड के साथ वेकेशन पर जा रही थीं ।

Google News

Leave a comment