Vicky-Katrina हाथों में हाथ डाले दिखे: दोनों नया साल मनाने वेकेशन पर निकले, मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

WhatsApp Channel Join Us

Vicky Kaushal & Katrina kaif सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। दोनों नए साल का जश्न मनाने वेकेशन पर जाते स्पॉट किये गए। जहां विक्की कैजुअल लुक में दिखे। वहीं कटरीना व्हाइट शर्ट और ब्लैक ओवरकोट में नजर आईं। कपल ने पैपराजी को पोज भी दिया।

विक्की-कटरीना ने साल 2021 में शादी की।

​​​​​विक्की कौशल और कटरीना कैफ अक्सर कपल गोल्स सेट करते नजर आते हैं। साल 2021 में शादी के बाद दोनों साथ में कई त्योहार सेलिब्रेट करते दिखे। सोशल मीडिया पर भी ये दोनों अपने फैंस के लिए फोटोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में अब जैसे ही 2023 का आखिरी दिन आया, इस जोड़ी को स्टाइल में मुंबई एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले देखा गया।

विक्की ने क्रिसमस का खूबसूरत पोस्ट शेयर किया था

विक्की और कटरीना ने इस साल का क्रिसमस परिवार के साथ मनाया था। विक्की ने अपने सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की थी। फोटो में सजा हुआ क्रिसमस ट्री नजर आया। विक्की सैंटा कैप पहने कटरीना को गाल में किस करते भी नजर आए। एक्टर ने कैप्शन लिखा- क्रिसमस तब है जब आप यहां हैं। आगे एक रेड हार्ट इमोजी भी बनाया। फैंस को ये पोस्ट बहुत अच्छा लगा था। उन्होंने इस कपल की जमकर तारीफ भी की।

फैंस ने भी विक्की-कटरीना की तारीफ की।

विक्की ने ‘सैम बहादुर‘ में दमदार किरदार निभाया
विक्की हाल ही में ‘सैम बहादुर’ में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाते नजर आए थे। इस फिल्म में विक्की का किरदार लोगों को काफी पसंद आया था। फिल्म सैम बहादुर ने अपने पहले वीकेंड में 38.8 करोड़ और दूसरे वीकेंड में 25.8 करोड़ रुपए की कमाई की। इस फिल्म का क्लैश रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ से हुआ था, लेकिन फिर भी विक्की की फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया और वर्ल्डवाइड तकरीबन 93.5 करोड़ रुपए की कमाई की। ‘सैम बहादुर’ विक्की कौशल की इस साल की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई थी।

कटरीना और विजय सेतुपति पहली बार साथ दिखेंगे

कटरीना हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आई थीं। सलमान के साथ कटरीना की जोड़ी को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। वहीं अब कटरीना साउथ स्टार विजय सेतुपति के साथ ‘मैरी क्रिसमस’ में दिखेंगी।

फिल्म की कहानी एक रात की है- जहां विजय और कटरीना की मुलाकात क्रिसमस के दिन होती है और फिर वो साथ में सेलिब्रेशन करने का फैसला करते हैं। मगर ये रात कटरीना और विजय के लिए काफी भारी पड़ जाती है। इस सस्पेंस-रोमांटिक ड्रामा में उस रात ऐसा क्या होता है, ये देखना दिलचस्प होगा। अंधाधुन और बदलापुर जैसी सरप्राइज हिट्स दे चुके डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने इस फिल्म को बनाया है। ‘मैरी क्रिसमस’ 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read More: 17 साल की उम्र में पैर काटने पड़े: घर वालों पर बोझ नहीं बनना चाहती थीं सुधा चंद्रन, पिता से कही थी मरने की बात

Google News

Leave a comment

Exit mobile version